अध्यापक शिक्षा में गुणवत्ता विकास हेतु नैतिक मूल्यों का समावेश

SaveSavedRemoved 2

Author Name :- Dr. Riddhi Chandra Gupta,,

Journal type:- NJRIP-National Journal of Research and Innovative Practices

Research Field Area :-  Philosophy and Psychology ; Volume 1, Issue 1, No. of Pages: 8 

Your Research Paper Id :- 201708051

Download Published File :-  Click here

Abstraction :-

नैतिक मूल्य परिवर्तनशील समाज की वह धुरी है जिसके कारण समाज का अस्तित्व है। व्यक्ति के आचरण और व्यवहार को समाज के समक्ष प्रस्तुत करने का कार्य नैतिक मूल्य ही करते है। यह भी कहा जा सकता है कि नैतिक मूल्य मनुष्यों के अन्तःकरण में जागती हुई वह शक्ति है जो उसे एक विशिष्ट प्रकार से कर्म करने के लिए प्रेरित करती है। और उसके आचरण को शासित करती है। नैतिक मूल्य ही व्यक्ति के चरित्र का निर्माण करते हुए उसे संस्कारों का प्रणेता बनाने की दिशा में अग्रसर होते है। नैतिक संस्कारों के संरक्षक कहलाने वाले मनुष्य की समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी भागीदारी दे सकते है। नैतिक मूल्यों की पुनः स्थापना के लिए अध्यापक शिक्षा पर बल दिया जाना आवश्यक है। शिक्षकों को सामाजिक तथा नैतिक मूल्यों के संर्वधन का एक सबल उपकरण बनाया जाना चाहिए। यह सुस्पष्ट है कि अध्यापक शिक्षा के सम्पूर्ण पाठ्यक्रम में मूल्यों के विकास के प्रति दिलचस्पी व्याप्त होनी चाहिए। इसके लिए अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम को पुनः अभिविन्यासित करके मूल्यों के विकास के लिए एक संस्थागत लोकाचार उत्पन्न करना होगा। छात्राध्यापकों के शिक्षक जिन मूल्यों में स्वयं आस्था रखते है तथा जिनके अनुरूप आचरण करते है। उन्हीं मूल्यों को वे छात्राध्यापक में प्रत्यारोपित कर सकते है। देश के भावी कर्णधारों को सर्वोत्तम प्रकार की शिक्षा प्रदान करने के लिए मूल्यपरक अध्यापक शिक्षा अपरिहार्य है। क्योंकि नैतिक मूल्य ही व्यक्ति के चरित्र का निर्माण करते हुए उसे संस्कारों का प्रणेता बनाने की दिशा में अग्रसर होते है। नैतिक संस्कारों के संरक्षक कहलाने वाले मनुष्य समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी भागीदारी दे सकते है।

Keywords :- 

अध्यापक, शिक्षा, गुणवत्ता , विकास ,नैतिक मूल्यों

References :-

1. अध्यापक शिक्षा - एन.आर. सक्सेना, बी.के. मिश्रा, आर.के.मोहन्ती-आर.लाल डिपों।
2. अध्यापक शिक्षा - अमृत सेन- इंडियन पब्लिषर्स डिस्ट्रीब्यूटर्स, दिल्ली।
3. अध्यापक शिक्षा - आर.एल.चैपड़ा - स्वाति पब्लिकेषन
4. नैतिक शिक्षा शिक्षण - के.सी. मलैया - आर.एस.ए. इन्टरनेषनल आगरा।
5. अध्यापक शिक्षा - डाॅ. जी.सी. भट्टाचार्य -विनोद पुस्तक मंदिर, आगरा।
6. अध्यापक शिक्षा - एन.आर. सक्सेना, बी.के. मिश्रा, आर.के.मोहन्ती-आर.लाल डिपों।
7. संकलित शिक्षा से
8. स्थानीय समाचार पत्रों से।

 

edusanchar.com
Logo